जगदीशपुरः जनता को रुला रही विधुत कटौती
September 13, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां विधुत कटौती रोकने के लिए जिम्मेदारों को कड़े निर्देश जारी करती रहती है तो वहीं विभागीय उदासीनता के चलते रात दिन हों रही विधुत कटौती जनता को रूला रहीं हैं । जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित सभी फिटरों से रात-दिन हों रही विधुत कटौती के चलते रोस्टर के हिसाब से अट्ठारह घंटे मिलने वाली लाइट आंठ घंटे मिलना मुश्किल हो गई है शाम होते ही लाइट गोल कुछ घंटों बाद यदि आई भी तो सारी रात लुप्प दुप्प का खेल जारी रहता है अर्से से हों रही विधुत कटौती से अजीज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से रोस्टर के हिसाब अट्ठारह घंटे लाइट उपलब्ध कराने की मांग किया है। इस संबंध में विधुत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गाजनपुर प्लांट से जो सप्लाई मिल रही है उसी के हिसाब से विधुत आपूर्ति की जा रही है।
