लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुरसैनी रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन कश्यप पुत्र राम खिलावन, निवासी गोपालखेड़ा, थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सचिन जेप्टो में डिलीवरी का काम करता था।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
