Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: सेंट जॉन्स कॉन्वेंट में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, छात्राओं को साइबर ठगी और सोशल मीडिया के खतरों से किया जागरूक


बल्दीराय/सुलतानपुर। महिला सशक्तिकरण अभियान फेज-5 के तहत गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने गनापुर स्थित सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया एप के इस्तेमाल में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करने, निजी जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक खोलने से बचना चाहिए। साइबर अपराधी सोशल मीडिया और तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड को और प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं से सुझाव और फीडबैक भी लिया गया। पार्क, चैराहा, नुक्कड़, गली, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की सक्रियता को लेकर छात्राओं से जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने में जागरूकता के साथ छात्राओं का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।

प्रभारी निरीक्षक बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह तथा मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल ममता और सविता कांस्टेबल अंकित साहू,जयदीप, सत्येंद्र कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया।

पुलिस टीम ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |