लम्भुआ/सुल्तानपुर। लम्भुआ कस्बे में गुरुवार को 11वीं शरीीफ के मौके पर अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर ब्लॉक रोड होते हुए हाजी मुहम्मद इमाम अली के गौशिया जूनियर हाई स्कूल, लम्भुआ पहुंचा, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 16 अंजुमनों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से हजरत गौस-ए-आजम की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। बरसात के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने विभिन्न अंजुमनों और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन के संयोजक गुलाम दसतगीर ने सभी मेहमानों, मौलानाओं और अंजुमनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे मौलानाओं ने तकरीरें कीं और आपसी भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश दिया। बुजुर्गों ने बच्चों और युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की।
बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ और पूरे कस्बे में 11वीं शरीीफ का जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
