Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विवादों के बीच फूंक-फूंककर कदम रख रहे समय रैना, अहमदाबाद प्लेन क्रैश जोक पर कंटेस्टेंट को रोका


समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। शो कई बार विवादों में भी घिर चुका है, जिसके चलते अब समय रैना फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। इंडियाज गॉट लेटेटेंट 2 का एपिसोड 6 हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आया, जिसमें समय रैना के साथ वरुण धवन, मेधा शंकर, निशांत तंवर और शेरोन वर्मा बतौर पैनलिस्ट शामिल थे। हाल ही में आए नए एपिसोड में, एक कंटेस्टेंट को समय रैना ने उस वक्त रोक दिया जब वह अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बारे में जोक करने वाला था। जैसे ही समय रैना को एहसास हुआ कि कंटेस्टेंट शायद अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर मजाक करने वाला है, उन्होंने उसे बीच में ही रोक दिया और कहा कि वह कुछ ऐसा कहे जिसे एपिसोड में रखा जा सके।

दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने फ्लाइट्स को लेकर अपने डर के बारे में बताया। जिस पर समय ने पूछा- 'तुम्हें फ्लाइट्स से बहुत डर लगता है। ऐसा क्यों? क्या फ्लाइट्स बहुत महंगी हैं, इसलिए?' इस सवाल पर हंसते हुए विजय ने जवाब दिया, 'नहीं, दरअसल मैं अहमदाबाद से हूं। एक साल पहले, मैं ऐसे ही छत पर बैठा था और चिल कर रहा था। तभी मेरे दोस्त का फोन आया और उसने मुझसे कहा- 'बाईं तरफ देखो'।'

कंटेस्टेंट की बात सुनकर समय तुरंत समझ गए कि बात 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की हो रही है। ऐसे में उन्होंने विजय को बीच में ही रोक दिया और कहा, 'क्या तुम इसका कोई दूसरा जवाब दे सकते हो जिसे हम अपने एपिसोड में रख सकें?' इस पर विजय ने भी अपना जवाब बद दिया और कहा- 'हां, फ्लाइट्स बहुत मंहगी होती हैं।' इसके बाद समय रैना ने अहमदाबाद में शो करने में आ रही दिक्कतों के बारे में बात की और कहा, 'अहमदाबाद में तो मेरे अपने शो नहीं हो पा रहे हैं। अहमदाबाद के अधिकारियों, अगर आप ये शो देख रहे हैं तो प्लीज मुझे गुजरात में शो करने दें। मुझे वहां परफॉर्म करना बहुत पसंद है।' फिर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, "अहमदाबाद के अधिकारियों, अगर आप यह देख रहे हैं, तो मुझे अहमदाबाद में शो करने दें," और आगे कहा, "मुझे गुजरात में परफॉर्म करना बहुत पसंद है।"

समय रैना का शो तब विवादों में घिर गया था जब रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो में 2025 में कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं। इसके बाद शो को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध हुआ और समय रैना सहित एपिसोड के सभी पैनलिस्ट्स को कानूनी मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। इसी विवाद के चलते समय रैना का गुजरात टूर प्रभावित हुआ।'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |