Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

किच्चा सुदीप के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज! 'बिल्ला रंगा बाशा' और 'देवराय' की पहली झलक आउट


कन्नड़ सिनेमा के मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार को विश कर रहे हैं. इसी बीच अभिनेता ने भी अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने जन्मदिन के खास मौके पर एक नहीं, बल्कि दो-दो फिल्मों का ऐलान किया है और उनकी पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है. किच्चा सुदीप देवराय और 'बिल्ला रंगा बाशा' नाम की फिल्मों में नजर आएंगे.

किच्चा सुदीप ने पहले देवराय की झलक दिखाई है. इसमें वो विजयनगर के महान और कीर्तिवान सम्राट श्री कृष्ण देवराय के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ऐलान करते हुए उन्होंने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें काफी भव्यता नजर आ रही है. इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'मैं प्यार से भरे इस दिन कुछ खास शेयर कर रहा हूं. एक ऐसा राजा, इतिहास से जुड़ा एक ऐसा किरदार जिसकी विरासत को सदियों तक याद रखा जाएगा. मैं इस जर्नी का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं- श्री कृष्ण देवराय. देवराय के साथ सफ़र शुरू होता है.'

इस फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद मिलकर प्रोड्यसूर कर रहे हैं. वहीं इसमें संगीत दिया है गौरा हरि के ने. फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज की जाएगी. हालांकि किच्चा सुदीप ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया है कि इस मूवी को कौन डायरेक्ट कर रहा है.

दूसरी पोस्ट में सुदीप ने 'बिल्ला रंगा बाशा' का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसमें अभिनेता बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं. अपना पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'कुछ किरदारों को एक नए अवतार की दरकार और कुछ कहानियों को नई दुनिया की ज़रूरत होती है. जबकि कुछ सफर ऐसे होते हैं जिनके लिए इंतजार करना सार्थक होता है. बिल्ला रंगा बाशा का फर्स्ट लुक. इस दुनिया में और भी कुछ छुपा है, इसकी एक छोटी सी झलक.'

दोनों फिल्मों की झलक देखने के बाद किच्चा सुदीप के फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. फैंस पोस्ट पर काफी प्यार बरसा रहे हैं और अभिनेता को कमेंट्स में जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |