Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः लूट की साजिश में चार गिरफ्तार, तमंचा बरामद


अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस .315 बोर, एक लोहे की पाइप और एक कार बरामद की है। कार के दस्तावेज मांगने पर आरोपी उन्हें पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को थाना अमेठी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम तिवारी (25), अमित मिश्रा उर्फ पुत्तन (28), कपिल पाण्डेय (26) और विश्वास तिवारी (25) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं उनकी कार संख्या यूपी 32 वाईएन 3889 की तलाशी लेने पर एक लोहे की पाइप मिली। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर लूट करने के इरादे से वहां मौजूद थे। मामले में थाना अमेठी में मु0अ0सं0 207/26, धारा 313, 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शिवम, अमित और विश्वास का पूर्व में भी विभिन्न मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |