Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

BJP में केंद्र और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के बीच हुआ काम का बंटवारा


BJP में केंद्र और राज्यों के संगठन महामंत्रियों के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वह आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में कार्य करेंगे। शिवप्रकाश का केंद्र मुंबई में रहेगा। वहीं, सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिला है। वह बिहार, झारखंड, ओडिश और पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका केंद्र भुवनेश्वर में रहेगा।

साथ ही, वी. सतीश को एससी, एसटी मोर्चा, संसदीय कार्यालय संगठक का दायित्व दिया गया है। वहीं, नागेंद्र को संगठन के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) महाराष्ट्र का दायित्व मिला है।

जान लें कि मधुकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना बनाया गया है। साथ ही, दशरथ को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) तेलंगाना नियुक्त किया गया है। वहीं, रवींद्र राजू को प्रदेश महामंत्री (संगठन) असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण का दायित्व मिला है।

बता दें कि पवन साई को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बिहार और सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली गई है। साथ ही, रत्नाकर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) गुजरात, दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव व अरुण बिन्नाडी को प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिला है।

हाल ही में BJP ने प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा और हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |