Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः नगर निगम की नाकामी पर बिफरी जनतारू भाजपा नेता संजीव मिश्रा के नेतृत्व में जोन-8 कार्यालय का घेराव, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


लखनऊ। राजधानी में नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली और बदहाल नागरिक सुविधाओं के खिलाफ जनआक्रोश चरम पर पहुंच गया है। जोन-8 कार्यालय के बाहर भाजपा जिला मंत्री संजीव मिश्रा के नेतृत्व में हजारों महिलाओं और पुरुषों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जलभराव, ठप्प पड़ी साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही और टूटी सड़कों की समस्या से त्रस्त जनता ने हाथ में पोस्टर व तख्तियां लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा जिला मंत्री संजीव मिश्रा ने क्षेत्र में फैली गंदगी, जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार हो रही उपेक्षा से आक्रोशित होकर स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और नगर निगम की ढुलमुल कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया, तो वे नगर निगम मुख्यालय का पूर्ण रूप से घेराव करेंगे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीना मुहाल हो चुका है। ऐसे में यदि अधिकारी अब भी नींद से नहीं जागे, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |