Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान! महापौर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात


नई दिल्ली/लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत लखनऊ को श्नेशनल लेवल बेस्ट परफॉर्मिंग सिटीश् में रैंक-1 और नगर निगम जोन-4 के वार्ड संख्या 70 को श्नेशनल बेस्ट परफॉर्मिंग वार्डश् में रैंक-1 हासिल हुआ है।

लखनऊ शहर को कैटेगरी-1 के तहत 1.50 करोड़ रुपये तथा वार्ड संख्या 70 को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी लखनऊवासियों, महापौर, पार्षदों और नगर निगम टीम को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और लखनऊ के निरंतर प्रगति की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |