चीन के दाओचेंग से 78 किलोमीटर उत्तर में आया भूकंप
September 28, 2026
चीन के दाओचेंग से 78 किलोमीटर उत्तर में भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। PTI ने USGS के हवाले से ये जानकारी दी है। हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है। बता दें कि आमतौर पर 4.5 की तीव्रता का भूकंप विनाशकारी नहीं होता है और महसूस भी कम होता है लेकिन कई बार इतनी तीव्रता के झटके महसूस किए जा सकते हैं।
28 अगस्त को ये जानकारी सामने आई थी कि चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी। ये झटके इस तरह महसूस हुए थे कि लोग भूकंप के दौरान घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर में था, जो सिचुआन प्रांत में स्थित है।
सिचुआन प्रांत में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं, इसलिए लोग यहां भूकंप को लेकर अलर्ट मोड में रहते हैं और धरती कांपते हुए महसूस होते ही घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आते हैं।
हालांकि 5 की तीव्रता का भूकंप बहुत विनाशकारी नहीं होता लेकिन इससे बिल्डिंग में झटके महसूस हो सकते हैं और दरार भी आ सकती है। इस भूकंप में किसी नुकसान की बात सामने नहीं आई थी।
इससे पहले तुर्की में 5.1 की तीव्रता से धरती कांपी थी और भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये भूकंप दक्षिण-पूर्वी तुर्की में आया था। EMSC के मुताबिक, भूकंप के केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
