Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ग्रीस के एथेंस में बड़ा हादसा, धमाके के बाद ढही बिल्डिंग, 6 की दर्दनाक मौत


ग्रीस की राजधानी एथेंस के ऐतिहासिक क्षेत्र प्लाका में दर्दनाक हादसा हो गया. प्राचीन एक्रोपोलिस के पास शुक्रवार को एक धमाका हुआ, जिसकी वजह से बिल्डिंग ढह गई. इसकी वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में चार अमेरिकी भी शामिल हैं. फायर ब्रिगेड और सुरक्षादलों ने मलबे से छह शव बरामद किए हैं. धमाका किस वजह से हुआ, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है.

रिपोर्ट मुताबिक, एथेंस की इमरजेंसी टीम ने जिन छह शवों को बरामद किया है, उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. मारे गए लोगों में इमारत की ऊपरी मंजिल के एक फ्लैट में रहने वाले 77 और 78 साल के एक ब्रिटिश पति और उनकी ग्रीक पत्नी भी शामिल थे.

शहर के वॉइस-मेयर पेरिस चारलाफ्तिस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'शवों को मोर्चरी भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अब हमारा पूरा ध्यान धमाके की वजह पता लगाने पर है. हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि पूरी बिल्डिंग ढह गई.'

रेस्क्यू टीम अभी भी मलबे को हटाने पर काम कर रही है. इस दौरान थर्मल कैमरे और जियोफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसकी मदद से किसी जीवित व्यक्ति या शव का पता लगाने में मदद मिलेगी. मलबे को हटाने के लिए कई भारी मशीनें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही स्निफर डॉग की भी मदद ली जा रही है.

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार अमेरिकी नागरिक थे, जो इमारत की पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे थे. अहम बात यह है कि वे कुछ ही घंटों बाद अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन हादसे में उनकी जान चली गई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |