अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानें
September 02, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए पूरे देश में मौसम की चेतावनी जारी की है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते 2-5 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान के अलावा हिमाचल प्रदेश में 2-5 सितंबर के बीच और 2 से 8 सितंबर के बीच उत्तराखंड के काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. 3 से 4 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तो वहीं 2 से 5 सितंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 6 से 7 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी राजस्थान और पंजाब में 2 से 8 सितंबर के बीच जबकि 5 से 8 सितंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तो वहीं 6 से 8 सितंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 3 से 6 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में 2 से 8 सितंबर के बीच, विदर्भ में 2 से 6 सितंबर के बीच, छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर और 7 से 8 सितंबर के बीच काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 8 सितंबर के बीच जबकि बिहार और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 2 से 3 सितंबर और 8 सितंबर को और झारखंड में 2 सितंबर को काफी बारिश होने के आसार हैं.
झारखंड में 2 और 8 सितंबर को, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 8 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 3-4 सितंबर के दौरान बिहार में,और साथ ही 2-3 सितंबर के दौरान सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में 2-8 सितंबर के दौरान जबकि 2-6 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के काफी बड़े इलाके में भारी बारिश की संभावना है. 7-8 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
कोंकण और गोवा में 2 से 8 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. 2 से 8 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. 2 से 8 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
