Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा 6 लाख तक ऋण


अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी मोबाइल ऐप तथा भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार अमेठी में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। इफको क्षेत्राधिकारी अरविंद प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण मात्र 6 प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा। योजना के लिए सरकार ने 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और अगले पांच वर्षों में करीब 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि कार्यों के अलावा कृषि आधारित गतिविधियों और पूंजीगत निवेश के लिए भी ऋण दिया जाएगा। ऑनलाइन व्यवस्था से ऋण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। कार्यक्रम में किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैव एवं जल विलेय उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। वहीं, भारत टैक्सी सेवा को रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने वाली सहकारी पहल बताया गया। समय से ऋण चुकाने वाले आठ किसानों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र किसानों तक इसका लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |