Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख के कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ब्ड योगी का जताया आभार


लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को ₹5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा देने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को अधिवक्ता समाज और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच करार दिया है

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के वकीलों और उनके परिवारों के लिए जीवन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। वकीलों की इसी लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह संवेदनशील कदम उठाया है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य संकट के दौरान परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज आमजन को न्याय दिलाने और कानून का शासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाना सरकार की लोककल्याणकारी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय वकीलों और उनके परिवारों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |