Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: राजगढ़ से रामपुर 38 मार्ग के लिए ग्रामीणों का रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन,अंडरब्रिज निर्माण की मांग


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर 38 दुबेपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब 10रू00 बजे राजगढ़ से रामपुर 38 मार्ग को लेकर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। गांव के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन के कारण संपर्क मार्ग न होने से नाराज ग्रामीणों ने पटरियों पर खड़े होकर नारेबाजी की और वर्तमान सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजगढ़ बाजार से रामपुर 38 गांव तक आने-जाने के लिए कोई सीधा संपर्क मार्ग नहीं है, क्योंकि बीच में रेलवे लाइन बाधा बनी हुई है। स्थिति यह है कि गांव में किसी की शादी-विवाह या शव यात्रा जैसे आयोजनों के लिए बाजार तक पहुंचने हेतु कोई सीधा रास्ता नहीं है,जिसके कारण ग्रामीणों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अन्य वैकल्पिक रास्ते अत्यधिक दूरी वाले हैं, जबकि रेलवे लाइन के नीचे अंडरब्रिज बन जाने पर गांव की दूरी बाजार से मात्र आधा किलोमीटर से भी कम रह जाएगी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस समस्या से क्षेत्रीय विधायक और सांसद को कई बार लिखित पत्रों के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रेलवे लाइन पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |