Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

35 प्लॉट, लाखों रुपये नकद, पंचायत कार्यकारी अधिकारी के ठिकानों पर रेड में विजिलेंस वाले भी चौंके


ओडिशा के बरगढ़ जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने पंचायत कार्यकारी अधिकारी यानी PEO कार्तिकेश्वर बेहेरा के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मंगलवार यानि 22 सितंबर को बरगढ़ जिले में कुल 6 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान अब तक करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। कार्तिकेश्वर बेहेरा बरगढ़ जिले के गाईसिलेट ब्लॉक के कटाभाल ग्राम पंचायत में PEO के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे फिरिंगिमाल और गौरेंमुंडा ग्राम पंचायतों के प्रभारी PEO के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

ओडिशा विजिलेंस ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में यह तलाशी अभियान चलाया है। बेहेरा की संपत्ति और उसकी आय के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सामने आई संपत्तियां और अन्य सामान उनकी ज्ञात आय के अनुरूप हैं या नहीं। आपको बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बारीपदा में ST/SC विभाग से जुड़े दो ऑडिटरों को 14 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध कैश के साथ पकड़ा गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |