Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः हरियाणा के भीषण सड़क हादसे में बढ़ेपुरा के पांच श्रमिकों की मौत, सात घायल! बाजरा कटाई के लिए हरियाणा जा रहे थे 12 लोग, खरखोदा के पास तड़के हुआ दर्दनाक हादसा


बीसलपुर। हरियाणा में हुए भीषण सड़क हादसे में पीलीभीत जिले के बढ़ेपुरा कुसुमा गांव के पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रमिक हरियाणा में बाजरा कटाई की मजदूरी करने के लिए ईको कार से जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजन हरियाणा के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार थाना दियोरिया कला क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरा कुसुमा से 11 श्रमिक ईको कार संख्या यूपी 26 एआर 7347 से हरियाणा के लिए निकले थे। उनके साथ ग्राम सुजनी निवासी चालक आरिफ पुत्र आशिक भी था। बताया गया कि खरखोदा बस अड्डे के निकट तड़के करीब चार बजे उनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में रामनरेश पुत्र रामचंद्र (35), अग्रपाल पुत्र मैकूलाल वर्मा (30), सुशील पुत्र खुशीराम शर्मा (22), मेवाराम पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा (40) और चालक आरिफ पुत्र आशिक की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रमोद पुत्र राममूर्ति मौर्य (18), संजीव पुत्र रामपाल मौर्य (25), पातीराम पुत्र बुद्धसेन वर्मा (27), महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय मौर्य (60), हरिशंकर पुत्र नेतराम वर्मा (35), विवेक पुत्र प्रभुदयाल (20) और खुशाली राम (50) घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए पीजीआई मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मेवाराम की भी मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने खरखोदा थाना प्रभारी अनिल कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने हादसे की जानकारी सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को भी व्हाट्सऐप के माध्यम से दी। बताया गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरियाणा के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया है।थाना प्रभारी अनिल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन शवों को गांव लाने की तैयारी में जुटे हैं। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन अपनों के शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |