Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को आंदोलन करने का ऐलान किया है. सीजेपी इस बार दिल्ली नहीं बल्कि मुंबई में आंदोलन करने वाली है. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.

अभिजीत दीपके ने लिखा, मुंबई में जेल भरो आंदोलन. 2 अक्टूबर, शिवाजी पार्क. दीपके ने एक और पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, ज्ञानू को जाना ही होगा.

गुरुवार को अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे की समयसीमा दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी और जब तक इस्तीफा नहीं होता, पीछे नहीं हटेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि ज्ञानेश कुमार देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं. उन्होंने कहा था, "मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार तय कर रही है कि किसे वोट देने की अनुमति होगी और किसे नहीं. क्या ऐसी व्यवस्था को लोकतंत्र कहा जा सकता है.

मुंबई पुलिस ने बीते रविवार को सीजेपी को 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से मना कर दिया है. पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देशों, नगर निकाय की इजाजत न होने और ट्रैफिक में बाधा का हवाला देते हुए आंदोलन की इजाजत नहीं दी है.

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी सीजेपी का इस प्रोटेस्ट में सपोर्ट करने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि ''मेरे लिए आंदोलनों का समर्थन करने का मकसद यही है कि ये आंदोलन अपने दम पर आगे बढ़ें. अब इस मुद्दे को लेकर कई लोग सामने आ गए हैं और यह देखकर मुझे खुशी है, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त से जुड़े इस मुद्दे पर मेरी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |