Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित ! मुख्य मंत्री द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र और 25हजार रुपए का दिया गया नगद पुरस्कार


गाजीपुर । जनपद गाजीपुर में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री सन्नी कुमार नागर को उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी  मुख्यमंत्री का प्रशस्ति-पत्र एवं 25,000ध्- (रुपये पच्चीस हजार मात्र) का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसे आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक  गाजीपुर द्वारा मुख्य आरक्षी को उक्त प्रशस्ति पत्र व ईनाम राशि प्रदान उज्जवल भविष्य की कामना की गई । 

उल्लेखनीय है कि मुख्य आरक्षी श्री सन्नी कुमार नागर को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया है जिनके द्वारा उक्त प्रसंशनीय कार्य जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान किया गया था 

यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा है यह सम्मान पूरे पुलिस परिवार का गौरव है।  पुलिस परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |