Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: सरधना में 20 सितंबर को होगा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह, अतुल प्रधान ने किया तूफानी जनसंपर्क


मेरठ/सरधना। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की स्मृति में मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को सरधना स्थित सेंट चार्ल्स स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम से जुड़े लोगों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद विधायक अतुल प्रधान ने सरधना कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों, युवाओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने लोगों से संवाद करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है।अतुल प्रधान ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब का पूरा जीवन देश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा शिक्षा, मेहनत, वैज्ञानिक सोच और बड़े सपने देखने का संदेश दिया। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए सरधना में मेधावी छात्राओं के सम्मान का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि क्षेत्र की बेटियों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मान और प्रोत्साहन मिले तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।

विधायक ने कहा कि सरधना एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और सहयोग उत्साहवर्धक रहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मेधावी छात्राओं का उत्साह बढ़ाएं।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन, उनके विचारों और शिक्षा तथा युवाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण पर भी विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनमें आत्मविश्वास एवं आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |