Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बजाज चीनी मिल में लगा निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर! 167 मरीजों की आंखों की जांच कर वितरित की गई दवाएं, यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ


बरखेड़ा/पीलीभीत। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड बरखेड़ा चीनी मिल परिसर में जनसेवा की भावना के साथ निरूशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल से पहुंची चिकित्सकीय टीम ने मिल के चिकित्सक डॉ. डीएन शर्मा के सहयोग से क्षेत्रवासियों एवं अन्य मरीजों की आंखों की जांच की।शिविर का शुभारंभ मिल के यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन ने किया। शिविर के दौरान सीतापुर आंख अस्पताल की डॉ. निकिता जायसवाल एवं चिकित्सकीय टीम ने कुल 167 मरीजों का निरूशुल्क नेत्र परीक्षण किया। जांच के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को निरूशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आंखों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

इस अवसर पर यूनिट हेड जितेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य सुविधाओं की सहज उपलब्धता बेहद जरूरी है। चीनी मिल प्रबंधन क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने सीतापुर आंख अस्पताल से आए चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम के साथ शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

शिविर के दौरान कोमल सिंह, संजीव राठी, राजेश त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, चंद्र प्रकाश, दिनेश चंद्र द्विवेदी, संजीव पांडेय समेत मिल के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |