संभाल लीजिए छाता! दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
September 12, 2026
देश के कई हिस्सों में आज बारिश के साथ तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने 12 सितंबर 2026 के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यानी आज कई राज्यों में मौसम का मिजाज सिर्फ बारिश वाला नहीं रहेगा, बल्कि बारिश, आंधी और तेज हवाओं का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इनमें कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम हवा की रफ्तार करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मध्य प्रदेश में भी तेज हवाएं लोगों के लिए मुश्किल बढ़ा सकती हैं।
राजधानी दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। IMD के मुताबिक, यहां हवा की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा। मेरठ, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भारी बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार के कई जिलों में भी आज मौसम खराब रहने का अनुमान है। औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर, बेगूसराय, गया, रोहतास, सिवान, वैशाली, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया और जहानाबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
