Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सरोजिनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह का आपका विधायक, आपके द्वार अभियान 184वें सप्ताह में पहुंचा, सरसवां में लगे शिविर में बंटे खेल किट और साइकिलें


लखनऊ। सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधित्व की मिसाल पेश करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किया गया श्आपका विधायक, आपके द्वारश् अभियान सफलता के साथ अपने 184वें सप्ताह में प्रवेश कर गया है। इसी क्रम में रविवार को अर्जुनगंज मंडल के सरसवां क्षेत्र में विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को उनके घर तक जाकर सुनना, उनका त्वरित समाधान करना और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

शिविर में जनसुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित कैम्प में 85 लोगों के आंखों की जांच की गई, जिसमें से 78 जरूरतमंद बुजुर्गों को विधायक की ओर से जल्द ही चश्मे वितरित किए जाएंगे। 70 वर्ष से अधिक आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, सड़क-नाली निर्माण और सोलर लाइट से संबंधित थे।

क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए सरसवां में 192वें श्बॉयज यूथ क्लबश् और 132वें श्गर्ल्स यूथ क्लबश् का गठन किया गया। इस दौरान बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट सौंपी गई। गर्ल्स यूथ क्लब की सदस्यों को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट प्रदान की गई।

विद्यार्थियों की शिक्षा की राह सुगम बनाने और उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से चार होनहार छात्रोंकृपरी यादव, सलोनी कुमारी, अभिनव गुप्ता और प्रज्ञा पांडेयकृको निरूशुल्क साइकिलें भेंट की गईं।

डॉ. राजेश्वर सिंह का स्पष्ट मानना है कि जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि हर सप्ताह जनता के बीच रहकर उनकी तकलीफों को समझना और दूर करना ही सच्चा जनसेवा धर्म है। श्टीम राजेश्वरश् का यह निरंतर प्रयास सरोजिनीनगर के हर गांव और क्षेत्र तक समाधान पहुंचा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |