Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बंगाल समेत 17 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी, ओडिशा में रेड अलर्ट


झारखंड और छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा तक सोमवार को झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसम का सिस्टम अब 'डिप्रेशन' (कम दबाव का क्षेत्र) में बदल रहा है। इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारीबारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 21-26 सितंबर के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। ओडिशा में 23-24 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21-26 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में भी बारिश के आसार हैं। 21-22 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण , गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में भी 21-23 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। 23 व 24 सितंबर के लिए कई ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 23 सितंबर के लिए कंधमाल, गजपति, गंजाम और पुरी ज़िलों में 20 सेमी से ज़्यादा बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर के लिए कालाहांडी, कंधमाल और रायगडा के लिए भी ऐसी ही चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण के कई ज़िलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं, IMD ने रविवार को अगले चार दिनों में केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया, जिससे राज्य को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने यह भी कहा कि 21 सितंबर तक केरल में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की संभावना है। दिन के दौरान, मौसम एजेंसी ने कोट्टायम और इडुक्की ज़िलों में अलर्ट को येलो से ऑरेंज में अपग्रेड किया गया। तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, वायनाड और कन्नूर में येलो अलर्ट जारी किया।

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 22 से 25 सितंबर के बीच भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने और समुद्र की स्थिति खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में बारिश की तीव्रता अधिक रह सकती है और इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भी 25 सितंबर तक एक-दो स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में 23 से 25 सितंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी इस अवधि के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |