Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’! आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाएंगे पात्र लाभार्थी


उत्तराखड। जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये।

‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ जनसहभागिता के माध्यम से सेवा एवं विकास गतिविधियों को गति देना है।

17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में  ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारश्, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगी। जिसके तहत जिले के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों(यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम), गंगा आरती स्थल पंजाब सिंध क्षेत्र, प्रमुख स्थलों, अमृत सरोवर आदि में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

मेरे सपनों का भारत के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विकसित भारत का संकल्प एवं सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओ और कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ‘सेवा कार्य’ के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओ के माध्यम से बाल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करते हुए बच्चों के पोषण तथा मातृदृशिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। श्सेवा ज्योति कलश यात्राश् के माध्यम विकसित भारत के संकल्प से जनता को जोड़ा जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, शिक्षण एवं अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 

सेवा सेतु अभियान’ के तहत प्रत्येक विकासखण्डध्तहसील स्तर पर जनदृजन की सरकार, जनदृजन के द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, बहुउद्देशीय शिविर, सेवा शिविरों का आयोजन कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पात्र व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा। साथ ही ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने के संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘वोकल फॉर लोकल’ के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं फिट इंडिया मूवमेंट से संबंधित गतिविधियों के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |