Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: आयुर्वेद दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित, 135 लोगों ने लिया योगाभ्यास में हिस्सा


लम्भुआ/सुलतानपुर। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शाहगढ़ करनपुर की ओर से परिषदीय इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल, शाहगढ़ में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरती के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक किशन विश्वकर्मा ने कराया।

शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं आमजन को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, हास्य क्रिया, भ्रामरी प्राणायाम तथा ओम उच्चारण कराया गया। योग प्रशिक्षक किशन विश्वकर्मा ने नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ एकाग्रता और मानसिक शांति बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी।

शिविर में योग सहायक अंकित वर्मा ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका विद्या प्रजापति, संजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्रा, कृष्ण मोहन यादव एवं सहायक अध्यापिका पुष्पा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, शिविर में विद्यार्थियों समेत लगभग 135 लोगों ने सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |