Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवकाश के कारण नगर निगम का ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ अब 11 सितम्बर को


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार 04 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रातः 10रू00 बजे से दोपहर 01रू00 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में नागरिक गृहकर निर्धारण, जीआईएस सर्वे, सफाई, जल निकासी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका त्वरित निस्तारण करा सकेंगे। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं और शहरवासियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |