Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस गड्ढे में गिरी, एक की मौत


बिहार के बेतिया से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही एक 'डबल-डेकर' बस हादसे का शिकार हो गई। लखीमपुर खीरी जिले में डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे संख्या-30 पर ये हादसा हुआ है। बिहार से सभी तीर्थयात्री अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी रात के अंधेरे में डबल-डेकर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक समेत करीब 30 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हरि शंकर लाल यादव (50) के रूप में हुई है। यह हादसा उचौलिया थाना क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को पसगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तथा बाद में गंभीर रूप से घायल करीब 6 यात्रियों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाकी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर पिछले महीने मथुरा जिले में दो बसों में टक्कर हो गई थी। नेशनल हाईवे -19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 13 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे।

छाता इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि यह हादसा कोसीकलां थाना इलाके के कोटवन के पास हुआ था। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने हरियाणा रोडवेज की बस को पीछे से टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया था। घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए कोसीकलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |