Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम


सिंहपुर/ अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के ममूत सराय जिलोली आजादपुर निवासी करीब 20 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामबरन की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि अमित शनिवार को बाइक से रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र स्थित पिंडौली गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर पोखरा के समीप सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने तत्काल घायल अमित को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना में शामिल डंपर की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |