Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब! कांवड़ पटरी मार्ग पर जिला पंचायत द्वारा कांवड़ियों के लिए नहाने एवं शौचालय में सफाई व्यवस्था की कांवड़ियों द्वारा की गई प्रशंसा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की शिवभक्तों द्वारा की जा रही है सराहना


हरिद्वार । कांवड़ यात्रा अपने अन्तिम चरण में है तथा कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिव भक्त कांवड़ियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की गई है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विशनोई ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग में  शिवभक्तों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शौचालय की सुविधा एवं कांवड़ियों के नहाने के लिए जगह-जगह पर उचित व्यवस्था की गई है। ताकि किसी शिव भक्त को कोई असुविधा व परेशानी न हो। 

हरियाणा पानीपत से कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए नहाने के लिए अच्छी तरह से सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा शौचालयों में साफ सफाई भी बेहतर ढंग से की गई। कांवड़ियों द्वारा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए दिल से प्रशंसा एवं सराहना की गई है तथा जिला प्रशासन का अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करायें जाने के लिए आभार व्यक्त किया गया है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने अवगत कराया कि हरिद्वार के विभिन्न कांवड़ पड़ावों पर  कांवड़ियों लिए पर्याप्त मात्रा में शौचालय एवं नहाने के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बीच नहाने की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |