Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं! शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में कुल 09 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें 5 राजस्व विभाग व 4 पुलिस विभाग से सम्बन्धित है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व से जुड़े विवादों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, रास्ता, सीमांकन, कब्जा सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाए तथा प्रकरण का विधिसम्मत एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम एवं एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें और जनता की शिकायतों का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। थाना समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |