सुल्तानपुर । नगर पंचायत कोइरीपुर के सभी वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शरद कुमार त्रिपाठी ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस सेवादल सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा दिए गए ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने स्थानीय स्तर पर सर्वे कर विस्तृत आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोइरीपुर क्षेत्र की माताओं और बच्चों को पोषण व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से यह मांग उठाई गई थी। प्रशासनिक स्तर पर हुई इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय निवासियों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर मिली त्वरित प्रतिक्रिया से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सभी वार्डों को आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधा मिलेगी।
.jpg)