Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा बनी राधा, देख कबीर हुआ मदहोश


लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा-अरमान के बाद अब उनकी बड़ी बेटी की प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। मायरा के दिल में कबीर की एंट्री हो चुकी है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं, लेकिन अपने परिवार की दुश्मनी की वजह से उन्हें यह सब छुपना पड़ता है। दूसरी ओर, देखने को मिलेगा कि अरमान-अभिरा अपनी बेटियों को खुश रखने के लिए पूरी कोशिश करते हैं और उन्हें करियर पर ध्यान देते हैं। दर्शकों को कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि जन्माष्टमी पर नया ड्रामा होने वाला है। परिवार की खुशी एकदम से गम में बदलने वाली है और इसकी वजह कबीर-मायरा का प्यार बनेगा।

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार परेशान है, क्योंकि दमानी ने उनसे जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित करने का मौका छीन लिया है। इस वजह से वे पूजा नहीं कर पाते हैं। अभीर को एहसास होता है कि कुछ बड़ा होने वाला है, क्योंकि अरमान और दमानी का आमना-सामना होने वाला है। दर्शकों को कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जो सभी को हैरान कर देगा। अरमान-अभिरा के बीच दमानी के घर जाने को लेकर बहस होती है, जिसका असर मायरा और मुक्ति पर भी पड़ता है, क्योंकि वे अपने माता-पिता को लड़ते हुए देखती हैं। इस बीच, कबीर जन्माष्टमी पर मायरा से दिल की बात कहते दिखाई देगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा भी कबीर से प्यार करने लगी है। हालांकि, वह दूर रहना चाहती है, लेकिन वह खुद को दूर नहीं रख पाती और अपने माता-पिता से सच छिपाती है। अभिरा को मायरा के कबीर के प्रति लगाव का पता चलने पर झटका लगता है। मायरा को खुद इस बात का एहसास नहीं है कि कबीर उससे कितना प्यार करने लगा है, लेकिन अभिरा को यह बदलाव तब दिखता है जब मायरा अचानक उससे कृष्ण की कहानी, उनके भोग और जन्माष्टमी से जुड़ी हर चीज के बारे में पूछती है।

अभिरा हैरान रह जाती है और सोचती है कि मायरा पर इतना असर क्यों हो रहा है और असल में उसे कौन परेशान कर रहा है। असली झटका तब लगता है, जब मायरा राधा के कपड़े पहनकर डांस करने का फैसला करती है। न चाहते हुए भी कबीर उसके साथ शामिल हो जाता है, जिससे परिवार में भारी हंगामा मच जाता है। अभिरा यह जानकर चौंक जाती है कि कबीर ही मायरा से प्यार करने लगा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |