Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया


यशस्वी जायसवाल पर आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो आमने सामने आ गए थे। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इसी बीच अंपायर ने आकर बीच बचाव किया। अ​ब आईसीसी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और दोनों पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि उन पर आगे मैच खेलने पर बैन नहीं लगाया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे। आईसीसी ने इस मामले को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 को तोड़ने का दोषी पाया गया। इसमें किसी प्लेयर, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गलत फिजिकल कॉन्टैक्ट से जुड़ा है। आईसीसी ने ऐलान किया है कि यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 परसेंट जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया। बताया जाता है कि सजा कम इसलिए है, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 24 महीने में कोई भी गलती नहीं की थी।

दरअसल ये घटना मैच के पहले दिन पहली पारी के 17वें ओवर में हुई थी। श्रीलंका के असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। इस पर जायसवाल फर्नांडो की ओर बढ़े और उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस बीच फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया और तभी जायसवाल नीचे की ओर झुक गए। इससे दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए थे। तभी अंपायर ने आकर दोनों को अलग अलग किया। इस बीच ये भी कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसलिए अब आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मैच में यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। जायसवाल ने 53 बॉल पर 45 रनों की एक छोटी सी पारी खेली थी। उन्होंने इस दौरान 9 चौके लगाए थे। सीरीज के पहले मैच में भी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए थे। यानी अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने मैच की पहली पारी में 32 रन बनाए और दूसरी पारी में बिना रन बनाए ही शून्य पर आउट हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |