Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः वरावफात पर गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस, मांगी गई मुल्क में मोहब्बत की दुआ


लालगंज/प्रतापगढ़। वरावफात पर ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में जुलूसे मोहम्मदी सल्लाहू अलहे वसल्लम को लेकर अकीदतमंदों में उत्साह का माहौल देखा गया। लालगंज टाउन एरिया मंे गाजे बाजे के साथ निकले जुलूस में लोग परवर दिगार ए आलम से मुल्क में मोहब्बत की दुआ भी करते देखे गये। जुलूस मे बड़ी संख्या में बुजुर्गो के साथ युवाओं का भी जोश देखा गया। हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकले जश्नी जुलूस मे बुजुर्ग व बच्चे जोश के साथ शामिल हुए। खानापटटी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननबी से निकले जुलूस में बडी तादात में लोग शामिल हुए। डीजे की धुन पर उत्साहित युवाओं को शामिल हुए देखा गया। जुलूस की अगुवाई हजरत मौलाना रहमानी मियां ने किया। यह जुलूस घुइसरनाथ रोड होते हुए चैक से तहसील तथा कालाकांकर रोड होते हुए संगम चैराहे से मदरसा वापस पहुंचा। इधर बाजार मे भी बरावफात का जुलूस शानोशौकत से निकला। जुलूस के रास्ते में भारी फोर्स को भी मुस्तैद देखा गया। एसडीएम वाचस्पति सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी, लालगंज कोतवाल आलोक कुमार भी फोर्स के साथ सुरक्षा बंदोबस्त में मशक्कत करते दिखे। नगर पंचायत की चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के निर्देश पर ईओ इंद्र प्रताप की अगुवाई में कार्यदायी संस्था द्वारा जुलूस के रास्ते साफ सफाई के खास इंतजाम भी नजर आये। इधर इलाके के रामपुर बावली, जलेशरगंज बाजार, रानीगंज कैथौला, सगरा सुंदरपुर, डीहमंेहदी, दीवानगंज, भैंसना, अठेहा, सेमरा, कुम्भीआइमा, नसीरपुर आदि इलाकों मंे भी बरावफात का जुलूस धूमधाम से निकला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |