Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः अजगरा महान को लेकर परिचर्चा में नैतिक मूल्यों पर दिया गया जोर! नगर पंचायत सभागार में प्रतिभागियों के आये धर्म व नीति पर सार्थक विचार


लालगंज/प्रतापगढ़। अजगरा महान 2026 को लेकर बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत सभागार में वृहद परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे परियोजना निदेशक दयाराम ने डीएम की ओर से आयोजन को लेकर उददेश्य पर प्रकाश डाला। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा ईओ इन्द्र प्रताप ने परियोजना निदेशक समेत प्रतिभागियों का सम्मान किया। परिचर्चा में प्रतिभागियों ने यक्ष युधिष्ठिर संवाद की आज के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर सार्थक विचार रखे। प्रतिभागी डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, आचार्य विनय शुक्ल, जेपी पाण्डेय, अंजनी अमोघ, डॉ0 प्रतिमा उपाध्याय, डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, दीपक कुमार, अपूर्वा शुक्ला, प्रियांशु पाण्डेय, निधि तिवारी, अनुराग पाण्डेय, कशिश वैश्य, शुभम शुक्ला, अभय मिश्र ने वैदिक इतिहास के विभिन्न बिंदुओ पर संवाद प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल के राकेश त्रिपाठी, रोशन सिंह, पूनम ओझा, वंदना मिश्रा, शशिबाला, कंचन सिंह ने प्रतिभागियों से उनके द्वारा प्रस्तुत संवाद को लेकर प्रश्नोंत्तरी के जरिए मूल्यांकन किया। विशिष्ट वक्ता आचार्य डॉ0 शक्तिधरनाथ पाण्डेय रहे। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, विनोद मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, अभिनव शुक्ला, शास्त्री सौरभ, पवन शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल, संजय सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, छोटू तिवारी, चंदन पाण्डेय, संजय सोनी, प्रशान्त मिश्र आदि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन अनिकेत दुबे, अरविंद मिश्र व विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |