Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू न हुआ तो विधानसभा का होगा घेराव


लालगंज/प्रतापगढ़। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर सितंबर माह से निकाली जाने वाली तीसरे चरण की प्रदेशव्यापी यात्रा को लेकर बुधवार को यहां वकीलों की रणनीतिक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि सरकार और सभी जिम्मेदार संस्थान अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार खामोशी बरते हुए है। उन्होने कहा कि एसोसिएसन द्वारा दो चरणों में निकाली गयी सुरक्षा यात्रा को प्रदेश के साथियों का भरपूर समर्थन मिला। राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने साथियों को बताया कि तीसरे चरण की यात्रा के बाद एडवोकेटस प्रोटेक्शन एक्ट को लंबित रखने के विरोध में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय संयोजक विकास मिश्र व संचालन विपिन शुक्ल ने किया। इस मौके पर संतोष पाण्डेय, शिव नारायण शुक्ल, आशीष तिवारी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, सुमित त्रिपाठी, प्रभाकर पाल, मस्तराम पाल, मिथलेश त्रिपाठी, सिंटू मिश्र, रमेश पाण्डेय, संजय सिंह, जितेन्द्र कनौजिया, राम अभिलाष यादव, पारसनाथ सरोज आदि अधिवक्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |