Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः किशोरी के साथ दुष्कर्म, बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। किशोरी के साथ दुष्कर्म को लेकर जिले की लालगंज पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस बाल अपचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आयी है। लालगंज कोतवाली के एक गांव में बीती बीस अगस्त की शाम बाल अपचारी द्वारा घर में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गयी। गांव में घटना को लेकर बाल अपचारी द्वारा रिश्ते को लेकर कलंकित करने की भी चर्चा देखी सुनी गयी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपी बाल अपचारी को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |