Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सामने मरीजों ने खोली सरकारी अस्पताल की पोल


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देर रात सीतामढ़ी के सदर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन ने मंत्री के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दलाल ने मरीज को बेहतर इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की सलाह दे रहा था। शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री से बात करते हुए मरीज के परिजन ने बताया कि मरीज के झुलसने के बाद डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया था। परिजन के मुताबिक, मरीज की हालत गंभीर थी और मुजफ्फरपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी जान जा सकती है। इसी दौरान परिजन ने आरोप लगाया कि इस अस्पताल से जुड़े कथित व्यक्ति, जो डॉक्टर या दलाल हो सकता है, ने उन्हें निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए मरीज का मोबाइल नंबर लिया और सदर अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि रातभर मरीज का यहीं इलाज किया जाए और सुबह मुजफ्फरपुर भेजा जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर इमरजंसी वार्ड से लेकर हर विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर भी जानकारी ली।

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की रेफरल व्यवस्था के साथ-साथ निजी अस्पतालों से जुड़े कथित दलालों की भूमिका पर भी सख्त रुख अपनाया। परिजनों के आरोप की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। आधी रात में स्वास्थ्य मंत्री के इस औचक निरीक्षण के बाद सीतामढ़ी के साथ-साथ आसपास के कई जिलों के स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |