Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जयपुर में पार्षद टिकट की होड़, 150 वार्डों पर 2500 से ज्यादा दावेदार


राजस्थान में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू होते ही राजधानी जयपुर में पार्षद की कुर्सी के लिए सियासी दौड़ तेज हो गई है। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों के दफ्तरों में टिकट के दावेदारों की आवाजाही बढ़ गई है। सबसे ज्यादा हलचल भाजपा में दिखाई दे रही है, जहां 150 वार्डों के लिए 2500 से ज्यादा कार्यकर्ता और आम लोग टिकट की दावेदारी जता चुके हैं। पार्षदी का टिकट पाने के लिए पैर भी छुए जा रहे हैं।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल के मुताबिक, अब तक आए आवेदनों में करीब 1000 बायोडाटा महिलाओं के हैं। खास बात यह है कि महिलाओं ने सामान्य यानी ओपन वार्डों से भी बड़ी संख्या में दावेदारी की है। ऐसे में टिकट वितरण के दौरान महिला दावेदारों को लेकर पार्टी के भीतर खासा मंथन होने की संभावना है।

दरअसल, निकाय चुनाव में पार्षद की कुर्सी भले छोटी नजर आए, लेकिन स्थानीय राजनीति में यही कुर्सी आगे की सियासी सीढ़ी बनती है। लिहाजा टिकट के लिए नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।

अब असली सियासी घमासान बायोडाटा से ज्यादा ‘बायोडाटा के पीछे की पकड़’ का होगा। टिकट की रेस में किसका नाम आगे निकलता है, इसका फैसला पार्टी का संगठन, स्थानीय समीकरण और जीत की संभावना मिलकर तय करेंगे।

राजस्थान के जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जयपुर नगर निगम के पार्षद पदों के लिए 11 सितंबर 2026 को वोटिंग है। वहीं, मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।

इस बार जयपुर में एकीकृत नगर निगम के तहत कुल 150 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होगा। इनमें से 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव से पहले वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है।

राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। जयपुर नगर निगम में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के बाद 14 सितंबर को मतगणना के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |