Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में कांग्रेस पार्षद के घर पर फायरिंग, शीशा टूटा, परिवार बाल-बाल बचा


नागपुर के वाठोडा इलाके में कांग्रेस पार्षद शुभम मोटघरे के घर पर देर रात फायरिंग हुई। कांग्रेस पार्षद के घर पर दो अनजान लोगों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर का शीशा टूट गया और नुकसान हुआ। फायरिंग के समय पार्षद शुभम मोटघरे और उनका परिवार घर पर था। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक सवार नजर आ रहे है। उनमें से एक चलती बाइक से गोला चलाता है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विकास ठाकरे, ACP और DCP सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमेरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में बड़ा हंगामा मच गया है।

इस घटना से एक बार फिर सुरक्षा का मुद्दा सामने आ गया है। यह फायरिंग क्यों की गई? इसके पीछे क्या सही वजह थी? यह अभी साफ नहीं है लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 12:30 बजे हुई। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इस घटना से बड़ा हंगामा मच गया है। पुलिस इस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |