नेपाल में तबाही के बाद बिहार को खतरा? गृह मंत्री अमित शाह ने की सम्राट चौधरी से बात
August 26, 2026
नेपाल के रसुवा इलाके में बुधवार को अचानक आई बाढ़ में बड़ी तबाही हुई है। अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और विदेशी पर्यटकों सेमत 350 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की है। गृह मंत्री ने संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए NDRF को मोबिलाइज किया जा रहा है।
नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। सभी तटबंधों की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी निगरानी, बांधों और तटबंधों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
