Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सूजी से बनाएं वड़ा, एकदम क्रिस्पी और मसालेदार



अगर नाश्ते में कुछ करारा, खस्ता और गर्मागर्म खाने का मन हो तो सूजी वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि सूजी वड़ा बनाने के लिए आपको पतला घोल तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि सूजी को नरम आटे की तरह गूंथकर वड़े तैयार किए जाते हैं। बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ सूजी वड़ा खाने का मजा ही अलग है। घर में मेहमान आने वाले हों तो आप इसे झटपट बनाकर भी परोस सकते हैं। नोट कर लें सूजी वड़ा की रेसिपी।
सूजी वड़ा बनाने की सामग्री

इसके लिए आपको सूजी, पानी, नमक, चिली फ्लेक्स, जीरा, काली मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल या घी चाहिए। वड़े तलने के लिए तेल अलग से लें।
सूजी वड़ा बनाने की विधि

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें। इसमें स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, ऑरिगेनो पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें।

दूसरा स्टेप- सूजी को तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर आटे जैसा न हो जाए। अब इसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिला दें। गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। जब यह हाथ से संभालने लायक हो जाए तो इसे आटे की तरह अच्छी तरह सेट कर लें। इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

तीसरा स्टेप- अब तैयार सूजी के मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बनाएं। हर लोई को गोल करके हथेली से हल्का दबा दें। इसके बाद बीच में किसी मोटी स्टिक या पैन पेंसिल की मदद से एक छोटा सा छेद कर दें। इसी तरह सारे वड़े तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- अब कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर वड़ों को सावधानी से डालें और मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। वड़ों को बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि वे चारों तरफ से अच्छी तरह कुरकुरे हो जाएं। तैयार वड़ों को प्लेट में निकाल लें।

गरमा-गरम सूजी वड़े को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें। चाय के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |