Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जाट समाज पलिया कलां लखीमपुर खीरी द्वारा कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा आयोजित


पलिया कलां/लखीमपुर खीरी/लखनऊ। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर जाट समाज पलिया (लखीमपुर खीरी) द्वारा शिव नगरी गोला गोकर्णनाथ से दर्शन कर लौट रहे कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर भीरा से कुकरा होते हुए गोला गोकर्णनाथ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे अत्यंत व्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से आयोजित किया गया।

पवित्र श्रावण माह में गोला गोकर्णनाथ धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे हजारों कांवड़ियों एवं भक्तों ने भंडारे में विश्राम कर बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। लंबी एवं कठिन पैदल यात्रा के बीच मिले इस सेवा भाव से अभिभूत होकर श्रद्धालुओं ने जाट समाज की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रद्धालुओं का कहना था कि यात्रा मार्ग पर इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों से कांवड़ियों को असीम राहत मिलती है। ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश और अधिक मजबूत होता है।

लखीमपुर खीरी जिले में निवास कर रहे समस्त जाट समाज के लोगों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक सदस्य ने अपना पूर्ण योगदान दिया। इस दौरान जाट समाज के भाइयों, बहनों एवं माताओं का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने पूरे दिन सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनकी सेवा की।

जाट समाज पलिया के प्रतिनिधियों ने इस सफल आयोजन के लिए पूरे समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। आयोजकों ने कहा, ष्हम उन सभी भाइयों, बहनों और माताओं के अत्यंत आभारी हैं जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से इस भंडारे को सफल बनाया। जाट समाज भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के ऐसे कार्यों में अपनी अग्रिम भूमिका निभाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |