Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः यादव समाज की डिजिटल कमान रणविजय सिंह यादव को मिली, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की ऐतिहासिक जिम्मेंदारी


प्रतापगढ़। यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव के निर्देश पर संगठन का प्रदेश स्तरीय विस्तार करते हुए युवाओं को अहम दायित्व सौंपे जा रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील के ग्राम जद्दूपुर पोस्ट छितपालगढ़, देल्हूपुर  निवासी युवा समाजसेवी  रणविजय सिंह यादव पुत्र बद्री प्रसाद यादव को उनकी समाज के प्रति निरंतर सक्रियता, निष्ठा और समर्पण भाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष (आईटी सेल) मनोनीत किया गया है।

उनके मनोनयन का पत्र संगठन के केंद्रीय कार्यालय ग्वालियर (म.प्र.) से राष्ट्रीय अध्यक्ष  रूपेश सिंह यादव द्वारा जारी किया गया है। संगठन के मध्यप्रदेश सदस्यता प्रभारी अरुण यादव ने बताया कि रणविजय सिंह यादव लंबे समय से समाज के युवाओं को संगठित करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आईटी सेल जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब प्रदेश में यादव समाज का डिजिटल सशक्तिकरण तेजी से होगा और युवा अधिक संख्या में संगठन से जुड़ेंगे।

इधर, रणविजय सिंह यादव की नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव जद्दूपुर सहित प्रतापगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। समाज के प्रबुद्ध जनों, युवा साथियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति प्रतापगढ़ के युवाओं के लिए गर्व की बात है और इससे जिले के युवा नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |