Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार को अपना दल (एस) की बड़ी जिम्मेदारी, बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष


रूद्रपुर/रामपुर।  सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार को अपना दल (एस) ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन के विस्तार और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गजेंद्र गंगवार लंबे समय से समाजसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने गजेंद्र गंगवार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

गजेंद्र गंगवार ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि गजेंद्र गंगवार के अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा क्षेत्र में अपना दल (एस) और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |