अदलहाट/मिर्जापुर। स्थानीय थाना एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा निजीध्प्राइवेट फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के आधार पर थाना अदलहाट पर आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए गुरुवार को अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रानी बाग नहर पुलिया चैराहा के पास से नामजद अभियुक्त मनीष पटेल उर्फ चन्दू पुत्र रामवृक्ष पटेल निवासी डेहरी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।
