Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः वंदे मातरम सुलेखन प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम! डिग्री कॉलेज में हुई वंदे मातरम सुलेखन प्रतियोगिता


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वंदे मातरम /150 स्मरणोत्सव के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर सुलेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सृष्टि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा की अनामिका गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रजत गंगवार ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हेमलता ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के महापुरुषों के त्याग, साहस और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। बताया गया कि वंदे मातरम /150 स्मरणोत्सव केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |