बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सर्वेश कुमार अग्रवाल ने की। शिशु वाटिका संयोजक, ब्रज प्रदेश रामकिशोर श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ब्रह्मौतार अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चैहान और रोहताश कुमार ने आचार्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।
अशोक नगर पीलीभीत, साहूकारा पीलीभीत, पूरनपुर, मझोला, बिलसंडा और बीसलपुर से पहुंचे करीब 150 आचार्य-आचार्याओं ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान नई शिक्षा नीति के अनुरूप क्रियात्मक, गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक, सृजनात्मक और खेल आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषयों के साथ शिशु वाटिका के बच्चों को सहज ढंग से पढ़ाने के तरीके भी बताए गए। प्रशिक्षण देने वालों में दिनेश कुमार, आदेश कुमार, रामप्रकाश मिश्रा, ओमपाल और रामपाल गंगवार शामिल रहे। इस दौरान संकुल प्रमुख कुरेंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार सक्सेना, नीरज दीक्षित, धनपाल सिंह और राम रतन लाल मौजूद रहे। शिविर के संयोजक प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन गिरीशचंद्र वर्मा ने किया।
